जो बीत गई सो बात गई - हरिवंश राय बच्चन
"जो बीत गई सो बात गई" यह हरिवंशराय बच्चन रचित बोधगम्य कविता है। इस कविता में कवि ने इन्सान को हौसला देते हुए कहा है कि जो बात चली गई है उसके बारे में सोचकर समय की बर्बादी करना व्यर्थ है, इसकी बजाय हमे एक नई शुरुआत करनी चाहिए। प्रस्तुत कविता का मुलभाव हम निम्नलिखित पंक्तियों मे रख सकते है…. "हंसकर जीना दस्तूर है जिंदगी का बीते हुए पल कभी लौटकर नहीं आते यही सबसे बड़ा कसूर है जिंदगी का।" हिंदी में भूतकाल और भविष्य दोनो को "कल" कहा जाता है। ये दोनो वह पहलू जिस पर मनुष्य का कोई बस नहीं है। जो बीत गया है उसे हम वापिस नहीं ला सकते इसलिए उस पर हमे दुखी नहीं होना है और जो आनेवाला है उस विषय में हमे पता ही नहीं है तो फिर इन दोनों चीजों के बारे में सोचकर इन्सान को अपना आज या वर्तमान बरबाद नहीं करना चाहिए, यही मूलतः इस कविता का सार है। कविता में कवि ने तीन उदाहरण दिए है… आकाश मधुवन मधुशाला प्रथम उदाहरण में कवि सितारों को संबोधित करते हुए कहते है कि सितारे बेहद प्यार थे लेकिन वो डूब गए है और सवेरा हो चुका है। लेकिन अम्बर के आनंद को देखो कितने इसके तारे टूट ...
Comments
Post a Comment